TOP-5 TRAVEL GROUPS ON FACEBOOK
नमस्कार दोस्तों! मैं मनीष पाल (अद्वैत्य घुमक्कड़)आपका
बहुत बहुत स्वागत करता हूँ। उम्मीद है आप सब बहुत अच्छे से हैं।
ऐसे तो फ़ेसबुक पर घूमने से सम्बंधित हजारों ग्रुप्स हैं, अब आप सभी ग्रुप्स में तो खुद को
नहीं जोड़ सकते, क्योंकि ये आपका मोबाइल नोटिफिकेशन से भर देगा।
तो आपको कौन से ग्रुप्स मैं जुड़ना चाहिए, मैं आज आपको यही बताने जा रहा हूँ।
ये ऐसे ग्रुप्स हैं जहाँ पर हजारों लोग इनमें जुड़े हैं और आपके सभी सवालों के जवाब भी देते हैं। इन फेसबुक ग्रुप्स से आपको travelling संबंधी हर तरह की जानकारी मिलती रहेगी और अगर आपका कोई travelling से सम्बन्धी कोई सवाल है तो वह भी पूछ सकते हो
मैं यहाँ किसी ग्रुप की कोई नम्बरिंग नहीं करूँगा क्योंकि ये सभी अपने अपने क्षेत्र में best हैं।
और एक अच्छी बात ये भी है कि मैं इन सभी ग्रुप्स में सदस्य भी हूँ।
और आप इन सभी ग्रुप्स में दिए हुये लिंक पर क्लिक करके जुड़ सकते हैं।
TOP-5 TRAVEL GROUPS ON FACEBOOK -
# घुमक्कड़ी दिल से (Ghumakkari Dil Se)
ये ग्रुप मेरा फेवरेट है, यहाँ पर आप पूरा भारत घूम सकते हैं और अपने
अतुल्य भारत की फोटोज का मजा ले सकते हैं। आपके घुमक्कड़ी संबंधित कोई भी सवाल है आप पूछ सकते हैं और अगर आप किसी क्षेत्र
को अच्छे से जानते हैं तो आप अपने अनुभव भी लोगो के साथ बाँट सकते हैं।
'घुमक्कड़ी दिल से' ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।
# The Himalayan Club
अगर आपको हिमालय से प्यार है तो इस ग्रुप से अच्छा और कोई ग्रुप हो
ही नहीं सकता। आपको यहाँ पर केवल हिमालय संबंधित फोटोज और
Posts देखने को मिलेंगी। पहाड़ों से प्यार है तो जाके join कीजिये।
'The Himalayan Club' से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये।
# Tourist Helpline
जैसे कि नाम से ही पता चल रहा है कि आप सभी की मदद के लिए है।
इस ग्रुप में आपके भारत के अलावा विदेश की भी सबसे अच्छी जानकारी
मिल जायेगी। आपको अगर कहीं भी विदेश जाना है तो ये ग्रुप आपके लिए ही है।
'Tourist Helpline' से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये।
# Backpackers and Travelers India (BATI)
ये ग्रुप भी भारत और विदेशी जानकारी के लिए अतिउत्तम है।
आप घुमक्कड़ों के अनुभव जानने के लिए इस ग्रुप को जरूर से जॉइन करें।
'BATI' से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।
# Indian Solo Travellers
जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है कि ये ग्रुप solo travellers के लिए अच्छा है।
आप यहाँ पर अकेले घूमने वालों के अलग अलग जगहों पर उनके अनुभवों
को पढ़ और जान सकते हैं। और फोटोज का लुत्फ उठा सकते हैं।
'Indian Solo Travellers' से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।
आपको ये आर्टिकल कैसा लगा मुझे कमेंट बॉक्स में जरूर बताइये।
अगर किसी ग्रुप में पहले से ही जुड़े हैं तो आप मुझे comment में बता सकते हैं।
और अगर कोई प्रश्न है तो आप मुझे मेरे इंस्टाग्राम या फ़ेसबुक पर पूछ सकते हैं।
अपना और अपनों का ध्यान रखिये, मिलते हैं जल्दी ही।
धन्यवाद 🙏🙏🙏
No comments: