Mobile की स्क्रीन से अपनी आंखो की सुरक्षा करने के उपाय

कोरोना के चलते पिछले 3 महीनों से स्कूल कॉलेज और कोचिंग संस्थान सभी बन्द है। ऐसे में ऑनलाइन Classes का चलन हो गया है जिससे कि सभी लोग मोबाईल का यूज बहुत ही ज्यादा समय तक कर रहे हैं इससे बच्चो में आंखो में प्रॉब्लम हो रही है जैसे कि आंख लाल होना, खुजली होना, पानी आना, धुंधला दिखाई देना। आंखो में दर्द होना, और सिर में दर्द होना।
कॉरोना के पहले 4 से 5 घंटे मोबाईल यूज करते थे लिकिन अब 7 से 8 घंटे मोबाईल यूज करने लगे हैं जिस कारण से आंख और सर दर्द की समस्या बढ़ रही है क्योंकि मोबाईल की स्क्रीन से Ultra violet Rays निकालती है। जो कि आंखो के लिए बहुत ही ज्यादा हानिकारक हैं इस से व्यक्ति अपनी आंखो की रोशनी भी खो सकता है। अगर आप ज्यादा कंप्यूटर या मोबाईल का उपयोग करते हैं तो आपको  CVS (Computer Vision Syndrome)  हो सकता हैं।

Tips to keep Your Eyes Safe from Harmful Screen Light -

Tips to protect your eyes from Harmful Screen Light in Hindi
  • सबसे पहले आप अपने मोबाइल में reading mode  चालू कर ले क्योंकि ये uv लाइट प्रोटेक्शन होता है।
  • हो सके तो मोबइल का उपयोग कम से कम करे।
  • मोबइल चलाते वक्त आपको लगातर स्क्रीन को नहीं देखते रहना है बीच बीच में आपको पलक भी झपकना है ऐसा नहीं करने पर आपको Dry Eye सिंड्रोम हो सकता है।
  • कुछ समय के बाद अपनी आंखो को 5-10 मिनट के लिए आराम करने दे।
  • अगर आपकी आंखो में खुजली हो रही हो या पानी आ रहा हो तो आपको अपनी आंखो को बिल्कल भी हाथो से छूना नहीं है आप अपनी आंखो को ठंडे पानी से धूल ले ओर साफ कपड़े से आंखो को पोछना है।
  • कंप्यूटर  के सामने बैठ कर काम करते हैं तो आपको बीच बीच में आंखो को बन्द कर के अपनी आंखो को ऊपर नीचे दाए बाए चलना है जिस से की आपकी आंखो की रोशनी बरकरार बनी रहेगी।
  • अगर आप मोबाइल या कंप्यूटर का ज्यादा यूज कर रहे हैं तो आप ब्लू कट कोटिंग का एक चश्मा यूज कीजिए क्योंकि ब्लू कट एक ऐसा लेंस है जोकी आपकी स्क्रीन से निकलने वाली पराबैंगनी किरणें को हमारी आंखो तक नहीं पहुंचने देता है यह आपको किसी भी ऑप्टिकल शॉप पे आसानी से मिल जाएगा।

*और सबसे महत्वपूर्ण बात अगर आपको आंखों में कोई समस्या है या सर दर्द हो रहा है तो इसकी जांच करा ले।

तो दोस्तों यह थे कुछ टिप्स जिनकी मदद से आप अपनी आंखों की सुरक्षा कर सकते हैं आपको मेरा यह लेख कैसा लगा नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं धन्यवाद!

5 comments:

Powered by Blogger.