जानिए Share Market kya hai और शेयर कैसे ख़रीदे?
Share Market kya hai Hindi me
शेयर मार्केट एक ऐसा टॉपिक है जिसके बारे में सभी को उत्सुकता होती है| ऐसा इसलिए है कि दुनिया में सभी को पैसा कमाना है| पैसे के बिना किसी की जरूरतें पूरी नहीं हो सकती|
ये बात सही है कि पैसा किसी को ख़ुशी नहीं दे सकता है पर पैसे से हर वो चीज खरीदी जा सकती है जो आपको ख़ुशी देती है| पैसे से आप अपना हर सपना पूरा कर सकतें है| चाहे आपका सपना space में जाने का ही क्यों न हो|
पैसे कमाने के अनगिनत तरीके है| जैसे कुछ लोग इसके लिए job करते है वहीं कुछ लोग business को चुनते हैं| आखिर में आते हैं ऐसे लोग जो पैसे जो risk लेने से नहीं डरते| ऐसे लोग अपना पैसा शेयर मार्केट में लगाते हैं| और बहुत कम समय में बहुत ज्यादा पैसा कमाते हैं|
लेकिन क्या आप ऐसा कर सकते है? मैं कहूंगा बिलकुल कर सकते हैं|
पर कैसे? आपको तो पता ही नहीं है कि share market kya hai? और share market me kaise invest kare? मैं कहूंगा रुकिए ज़रा, सब्र करिये| मैं आपको शेयर मार्केट के बारे में सब कुछ बताऊंगा|
Share Market और Stock Market दोनों एक ही टर्म हैं| Basically शेयर मार्केट एक ऐसी जगह होती है जहा हम कई कंपनियों के stocks या shares खरीद या बेच सकते हैं|
शेयर मतलब होता है हिस्सा| इसका मतलब है कि जब आप किसी कंपनी का शेयर खरीद लेते है तब आप उस कंपनी में हिस्सेदार बन जातें हैं| आपने यदि बहुत बड़ी संख्या में शेयर खरीदें हैं तो उस कंपनी की decision making में आपका का भी role होगा|
एक company शेयर कैसे Issue करती हैं?
Share kya Hota hai: हो सकता है कि अभी भी आपको शेयर मार्केट का concept समझ नहीं आ रहा हो तो मैं आपको एकदम crystal clear करके बताता हूँ| कि आखिर शेयर मार्किट क्या है?
इसको हम एक example से समझते हैं| Let’s assume कि एक कंपनी है जो किसी क्षेत्र में काम करती है| अब यदि किसी भी कंपनी को growth करनी है तो उसे funds यानी पैसों की जरूरत होगी|
इसके लिए वो कंपनी खुद को शेयर मार्केट में लिस्ट करना चाहती है| इसके लिए कंपनी सबसे पहले अपना IPO यानी Initial Public Offering launch करती है|
शुरू में कंपनी खुद प्रत्येक शेयर का कुछ price निर्धारित करती है| लेकिन बाद में इसका प्राइस मार्किट की demand और supply निर्भर करता है| और इसी के आधार पर घटता और बढ़ता रहता है|
जब भी कोई खरीददार उस कंपनी के कुछ शेयर खरीदता है तो इससे कंपनी को पैसे मिल जातें है| और जब शेयर का price ऊपर होता है तो शेयर धारक को लाभ होता है| वहीं जब शेयर नीचे जाता है तो हानि होती है|
किसी को यदि शेयर कैसे खरीदते है इसकी जानकारी नहीं है तो पैसे कमाने के बजाय गंवाने की probability ज्यादा होती है|
शेयर कैसे खरीदते है - How to invest in Share Market in Hindi?
शेयर मार्केट में invest करने से पहले यह जरूरी है कि आप यह जान लें कि share bazaar में लाभ की जितनी उम्मीद है उतना ही हानि का जोखिम भी है|
चलिए अब मैं आपको बताता हूँ कि शेयर कैसे खरीदते हैं? शेयर खरीदने से पहले आप को इस field की अच्छी जानकारी होनी चाहिए| जानकारी के साथ-साथ थोड़ा experience भी जरूरी है| कब स्टॉक्स ऊपर जायेंगे और कब नीचे जाने की सम्भावना है, इसका अंदाजा आप थोड़ा एक्सपीरियंस होने के बाद ही लगा पाएंगे|
यदि आपका अंदाजा और calculation सही रहती है तो आप मोटा मुनाफा कमा सकते हैं| आपको खुद को economy से जुड़ी न्यूज़ से update रखना होगा| इसके लिए आपको Economic Times या Live Mint जैसे Newspapper पढ़ना चाहिए|
शेयर कैसे ख़रीदे
शेयर खरीदने के दो मुख्य तरीके हैं-
पहला तरीका: शेयर खरीदने के लिए आपको Broking Company के पास एक Demat Account खोलना पड़ेगा| शेयर को खरीदने या बेचने के लिए जो पैसे का लेनदेन होता है वो साधारण saving account से नहीं होता है| इसके लिए आपको Demat Account की जरुरत होती है|
ये Demat Account आपके saving bank account से लिंक होता है| जब भी आप किसी शेयर से मुनाफा कमाते हैं तो पैसे आपके Demat Acc में आ जाते है| जिनको आप बाद में अपने सेविंग अकाउंट में transfer कर सकते है|
यदि आप Stock Market में पैसे invest करना चाहते हैं तो ऐसे में आप Angel Broking में अपना Demat Account बना सकते हैं| इसमें आप आसानी से अपना account बना कर trading शुरू कर सकते हैं| Free Demat Account के लिए दिए गए लिंक का प्रयोग करें-
दूसरा तरीका: आप सीधे किसी भी बैंक में Demat Account open कर सकतें है| लेकिन बैंकों के साथ यह प्रॉब्लम है कि ये उतना अच्छा सपोर्ट नहीं देते हैं|
जबकि broker आपको अच्छा support देते हैं| और समय-समय पर आपको ये suggest करते हैं कि आपको कौन सा शेयर खरीदना चाहिए| और ऐसा करने के ही वो पैसे लेते हैं|
सेंसेक्स क्या होता है wikipedia
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सूचकांक (Index) को सेंसेक्स कहतें हैं| BSE में listed टॉप 30 companies की मार्केट कैपिटलाइजेशन के आधार पर ही सेंसेक्स का निर्धारण किया जाता है|
निफ़्टी क्या है? Nifty kya hai
Nifty और कुछ नहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक है| NSE में listed टॉप 50 companies की मार्केट कैपिटलाइजेशन के आधार पर ही निफ़्टी का निर्धारण किया जाता है|
ऋणपत्र क्या होता है? What is debenture in hindi
जब कंपनी को पैसों की जरूरत होती है तो उनके पास दो रास्तें होतें है या तो वे बैंक से लोन ले लें| या फिर पब्लिक से| पब्लिक से पैसा उठाने के लिए हर कंपनी बांड या Debenture जारी करती है|
इन bonds को कोई भी खरीद सकता है जिसका repayment कंपनी धीरे-धीरे करती रहती है| इन्वेस्ट करने के लिए bond या debenture शेयर मार्केट से safe तरीका है|
How to buy stocks in angel broking in Hindi
यदि आप stocks या शेयर खरीदने के लिए Angel Broking का प्रयोग करते है तो उसके लिए आपको ये वीडियो देखना चाहिए| इस वीडियो में शेयर खरीदने का पूरा process बताया गया है|
No comments: