कंप्यूटर क्या है | Essay on Computer in Hindi
कंप्यूटर आधुनिक दुनिया का सबसे महान आविष्कार है| जिस प्रकार पहिये के अविष्कार ने हज़ारो साल पहले की दुनिया को एकदम से बदल दिया था ठीक उसी प्रकार कंप्यूटर के आने से दुनिया में एक क्रांति आ चुकी है|
आज आप जिस भी क्षेत्र की ओर नज़र डालें आपको कंप्यूटर का use होता दिख जायेगा| स्कूल, universities से लेकर म्युनिसिपाल्टी के दफ्तर में आज कंप्यूटर इस्तेमाल हो रहे है| यहाँ तक कि आज लगभग हर दूसरे घर में आपको कंप्यूटर मिल जायेगा|
इस सब चीजों को देखते हुए हम कह सकतें है कि कंप्यूटर के बिना आज किसी की भी ज़िंदगी आसान नहीं है| आज हम आपको "कंप्यूटर पर निबंध" उपलब्ध कराएँगे| क्योकि स्कूल से लेकर विभिन्न compatitive exams में "Essay on Computer in Hindi" पूछ लिया जाता है|
इसके आलावा कंप्यूटर की जानकारी सभी को होनी चाहिए| इसलिए छात्र-छात्राएं भी किसी अन्य टॉपिक के स्थान पर "कंप्यूटर पर निबंध" टॉपिक को ही exam में लिखना पसंद करते है|
कंप्यूटर क्या है | परिभाषा
कंप्यूटर क्या है: ये जानने से पहले कंप्यूटर शब्द की उत्पत्ति कैसे हुई ये जानना जरुरी है| कंप्यूटर शब्द की उत्त्पत्ति लैटिन भाषा के एक शब्द Compute से हुई है| जिसका अर्थ है गणना करना| चूँकि english के ज्यादातर शब्द लैटिन या ग्रीक भाषा से ही आते हैं| इसलिए यह शब्द भी लैटिन भाषा से लिया गया है|
चलिए अब बात करते हैं कि कंप्यूटर क्या है और कंप्यूटर की परिभाषा क्या है?
कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जो डेटा और इनफार्मेशन को इनपुट के तौर पर लेता है| इसके बाद इसको प्रोसेस करके एक अर्थपूर्ण परिणाम को आउटपुट के रूप में प्रदान करता है|
कंप्यूटर डेटा के भण्डारण एवं तेजगति से विश्लेषण या प्रॉसेसिंग का कार्य करता है| कंप्यूटर के द्वारा किया गया कार्य त्रुटिरहित होता है|
कंप्यूटर का इतिहास
कंप्यूटर का विकास सीधे आधिनुक रूप में नहीं हुआ है| कंप्यूटर के इतिहास के बारे में बात करे तो इसका विकास mechanical calculator से हुआ माना जाता है| मैकेनिकल कैलकुलेटर के विकास का श्रेय ब्लेज़ पास्कल और उनके कुछ साथियों को दिया जाता है|
चार्ल्स बैबेज का प्रयास आधुनिक कंप्यूटर के सर्वाधिक निकट माना जाता है| इन्होने जॉन नेपियर द्वारा खोजे गए logarithmic डेटा को हल कर सकने वाली मशीन के निर्माण का विचार किया था| इस लिए चार्ल्स बैबेज को आधुनिक कंप्यूटर का पिता भी कहा जाता है|
हार्डवेयर तथा सॉफ्टवेयर क्या है?
एक कंप्यूटर मुख्यतः दो चीजों का बना होता है- एक हार्डवेयर दूसरा सॉफ्टवेयर|
हार्डवेयर क्या है: किसी कंप्यूटर का वह भाग जिसको हम छू कर देख सकतें हैं| अर्थात कंप्यूटर की सारी मशीनरी हार्डवेयर है| जैसे- मॉनिटर, कीबोर्ड, माउस आदि|
एक मनुष्य के शरीर के अंगो को आप हार्डवेयर से जोड़ कर समझ सकतें है| जैसे हाथ, पैर, आँख आदि|
सॉफ्टवेयर क्या है: सॉफ्टवेयर एक प्रकार का प्रोग्राम होता है जो कंप्यूटर के हार्डवेयर को किसी काम को करने का आदेश देता है| हार्डवेयर बिना सॉफ्टवेयर के कबाड़ मात्र है|
जिस प्रकार मनुष्य के शरीर में सभी काम को करते तो हमारे अंग है, परन्तु उनको करने का आदेश दिमाग से आने वाले हमारे विचार देते है| ठीक उसी प्रकार सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर को आदेश देता है|
अर्थात सॉफ्टवेयर मनुष्य के दिमाग में आने वाले विचारों की तरह है जो हार्डवेयर रूपी अंगो को संचालित करते है|
कंप्यूटर की संरचना | The Architecture of Computer in Hindi
किसी भी कंप्यूटर के चार मुख्य भाग होतें है -
- इनपुट यूनिट
- आउटपुट यूनिट
- सेंट्रल प्रॉसेसिंग यूनिट (CPU)
- मेमोरी यूनिट
इनपुट यूनिट
डेटा, प्रोग्राम, instruction और commands को कंप्यूटर में डालने के लिए जिन devices का उपयोग किया जाता है उन्हें इनपुट डिवाइस कहा जाता है|
किसी कार्य को कंप्यूटर के माध्यम से संपन्न करने के लिए लिए ये जरुरी है की पहले उसे कुछ instructions या कमांड्स दी जाये| कंप्यूटर तक इन commands को पहुंचाने का काम जो युक्तियाँ करती है उन्हें इनपुट डिवाइस कहते है|
जैसे - माउस, कीबोर्ड, स्कैनर, माइक आदि|
आउटपुट यूनिट
जब कंप्यूटर को कोई इनपुट दिया जाता है तब यह उसको प्रॉसेस करता है उसके बाद एक परिणाम को आउटपुट रूप में यूजर को दिखाता है| आउटपुट को user तक पहुंचाने का कार्य आउटपुट devices करती है|
जैसे - मॉनिटर, प्रिंटर, स्पीकर, प्लॉटर आदि|
सेंट्रल प्रॉसेसिंग यूनिट CPU
कंप्यूटर पर जो भी काम होते है उन्हें CPU ही करता है| जब user कोई इनपुट देता है तो उस डेटा को यही प्रॉसेस किया जाता है|
CPU को कंप्यूटर का दिमाग भी कहा जाता है|
CPU के दो मुख्य भाग है -
Arithmetic Logic Unit (ALU)
Control Unit
मेमोरी यूनिट
ये मेमोरी भी दो प्रकार की होती है -
Primary memory
Secondary memory
कंप्यूटर के हानि और लाभ
लाभ:
- कंप्यूटर किसी भी काम को बहुत ही तेज गति से करता है|
- इसके द्वारा किये काम में गलती की कोई गुंजाइश नहीं होती है| गलती केवल मानवजनित कारणों से हो सकती है|
- यह उन जगहों पर बहुत उपयोगी है जहाँ तेज गति से पूरी accuracy के साथ डेटा ट्रांसफर की जरुरत है| जैसे रेलवे, aviation industry, defence, अंतरिक्ष कार्यक्रम आदि|
- कंप्यूटर का उपयोग करके आप दूर बैठे लोगो को ईमेल या चैट कर सकतें है|
- डेटा का रखरखाव ज्यादा अच्छे तरीके से कर सकते है|
- कंप्यूटर ने सभी व्यक्तियों की जिंदगी आसान बना दी है जिसके कारण लोग अलसी होते जा रहे है| आजकल लोग सभी काम के लिए इसी पर निर्भर रहने लगें है|
- ज्यादा देर तक कंप्यूटर स्क्रीन देखने के कारण आजकल लोगो की आँखों में बुरा असर पड़ रहा है|
- automation और robotics के कारण बेरोजगारी बढ़ी है| हालाँकि मै इससे पूरी तरह सहमत नहीं हूँ| अगर कंप्यूटर के कारण manual work कम हुआ है तो कंप्यूटर ऑपरेटर जैसे सैकड़ो नई जॉब्स create भी हुई है|
- कंप्यूटर और इंटरनेट के इस्तेमाल से लोग आजकल ऑनलाइन fraud के शिकार भी हो रहे है| हालाँकि थोड़ी सी नॉलेज जागरूकता और एंटीवायरस के use से आप इससे बच भी सकते है|
No comments: