Must visit places in Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश के 10 ऐसे स्थान जहां आप जाए बिना रह नहीं पाएंगे। लेकिन लॉकडाउन में तो आप निकल नहीं सकते कोई बात नहीं मै हूं ना मै आज आपको घर बैठे उत्तर प्रदेश की 10 ऐसी जगह ले चलूंगा जो कि विश्व भर में जानी जाती। तो चलिए मेरे साथ।
1.झांसी
जैसे ही आप झांसी शहर का नाम आता है यह एक ऐतिहासिक शहर जो अपने हर पन्ने में रानी लक्ष्मी बाई की वीरता और शौर्य की कहानी बताता है जी हां रानी लक्ष्मी बाई ।
खूब लड़ी मर्दानी वो तो
वो तो झांसी वाली रानी थी
ये कविता तो अपने बचपन में जरूर पढ़ी होगी। झांसी शहर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा पे स्थित हैं यहां पे मुख्य घूमने के स्थान झांसी का किला, रानी महल, ओरछा, रानी लक्ष्मी बाई संग्रहालय में यहां जाने से आपको 1857 की क्रांति से जुड़ी जानकारियां मिलेंगी।
जब भी आप झांसी आए तो इन जगहों पर जाना ना भूले।

2.प्रयागराज
प्रयागराज 12 बर्ष में एक बार अपनी मेजबानी कुम्भ मेला में करता है। पर्यटन के लिहाज से अच्छा जाना जाता है। में आपको बता दू की विश्व में सबसे बड़ा आयोजन कुम्भ मेले के रूप किया जाता है जिसमें एक साथ हजारों लोग संगम में डुबकी लगाते है । यहां गंगा यमुना सरस्वती 3 नदियों का संगम होता है यहां आपका स्वागत इलाहाबाद का किला, खुसरो बाग, त्रवेनी संगम, आनंद भवन करते हैं जब आए इन जगहों पे जरूर जाए।
3.दुधवा नेशनल पार्क

प्रकृति प्रेमियों के लिए तो यह किसी स्वर्ग से कम नहीं हैं उत्तर प्रदेश का दुधवा राष्ट्रीय उद्यान। यहां आपको शेर, बारहसिंगा, खूबसूरत पक्षियों के साथ यहां पे कई लुप्त प्राय जीव देखे जा सकते है जिसको यह राष्ट्रीय उद्यान संरक्षित करता है यह फरवरी से लेके अप्रैल के बाद जून से लेके नवंबर में खोला जाता है। इसमें मुख्य आकर्षक ट्री हाउस
, मचान, ओर जंगल सफारी का भी लुफ्त उठा सकते है एक बार आप जरुर आए।
4.वाराणसी
वाराणसी या बनारस को सबसे प्राचीन शहर मना जाता है कहा जाता हैं इसे बहुत ही पवित्र स्थान भी माना जाता है।यह पे आपको प्रसिद्ध गंगा के घाट ,काशी विश्वनाथ मंदिर, रामनगर का किला, सारनाथ, और गंगा आरती भी देखे जा सकते है यहां पे आप एक बार जरूर आए।

5.अयोध्या

5.अयोध्या
आयोध्या या फैजाबाद के बारे में तो आप सभी जानते होंगे। यह घूमने के लिहाज से भी अच्छा पर्यटन स्थल है यहां आप श्री राम जन्म भूमि के अलावा हनुमान गढ़ी, मोती महल ओर उत्तर घाट भी देखा जा सकता है तो एक बार जरुर आए।
6.कानपुर
कानपुर देश के सबसे प्रमुख औद्योगिक शहरों में से एक है इसे उत्तर प्रदेश की वित्तीय राजधानी भी माना जाता है कानपुर से लगभग 20 किलोमीटर दूर बिठूर भी यहां का काफी लोकप्रिय स्थान है, कानपुर में आप राधा किशन मंदिर,कानपुर प्राणी उद्यान ओर Z Square Mall भी जरूर जाएं।
7. मथुरा/वृंदावन
मथुरा और इसके पास ही स्थित वृंदावन को पौराणिक इतिहास में काफी महत्व है यह बहुत ही पवित्र और प्राचीन नगरी है यहां आप मथुरा में श्री कृष्ण जन्म भूमि मंदिर, द्वारकाधीश मंदिर और जामा मस्जिद देख सकते है वहीं वृंदावन में आप प्रेम मंदिर ,निधिवन जी , कृष्ण बलराम मंदिर, श्री रणजी मंदिर, गोकुल भी देख सकते है जीवन में एक बार जरूर आए यहां पे।
8.लखनऊ
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और अवध की नगरी को शामिल ना किया जाए। ऐसा तो हो ही नहीं सकता अपनी मेहमान नवाजी के लिए विश्व प्रसिद्ध है यहां आपको घूमने के लिए बहुत सी अच्छी जगहे मौजूद हैं। लखनऊ का बड़ा इमामबाड़ा जहां अपनी बनाबट से आपके होश उड़ा देगा उसी के अंदर भूलभुलिया को देख कर आप रोमांचित हो जाएंगे ब्रिटिश रेजीडेंसी, अम्बेडकर पार्क, जनेश्वर मिश्र पार्क जो कि एशिया का सबसे बड़ा पार्क माना जाता है रूमी दरवाजा, क्लॉक टॉवर, प्राणी उद्यान, ओर भी बहुत सी अच्छी जगह है खाने पीने के शौकीन लोगों के लिए लखनऊ बहुत पसंद आता है एक बार आप यहां पे जरूर आए।
9.आगरा
प्यार का प्रतीक माने जाने वाले ताजमहल की नगरी आगरा है। ताज महल एक मकबरा है जिसको शाजहां ने अपनी बेगम मुमताज महल की याद में बनवाया था । यहां लाखो लोग ओर विदेशी सैलानी हर साल यहां पे आते है ताज महल को दुनिया के 7 अजुबो में भी चुना गया है। यहां पे जामा मस्जिद, आगरा का किला, ओर फतेपुर सिकरी भी जाने माने लोकप्रिय स्थान है। आप यहां जरूर आए।
10.मेरठ
मेरठ उत्तर प्रदेश का एक औद्योगिक शहर है जो कि भारत की राजधानी दिल्ली से 80 किलोमीटर दूर मौजूद है। यहां पर स्थित हस्तिनापुर पुरू साम्राज्य की राजधानी हुआ करता था और पांडवो का जन्म स्थान भी कहा जाता है। यहां पर सेंट जॉन गिरजाघर ओर ओघड नाथ मंदिर भी देखने लायक है
उम्मीद करता हूं आप जानकारी अच्छी लगी होगी । आप अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे। धन्यवाद
That means up is big and great state.
ReplyDelete