पद्म पुरस्कार 2021( Padm Puraskar 2021)

      

                   पद्म पुरस्कार 2021


भारत सरकार प्रतिवर्ष अनेकों सम्मान देती है। ऐसे सम्मान उन लोगों को दिया जाता है, जो समाज के लिए उत्तम कार्य करते हैं। वैसे तो कई महत्वपूर्ण सम्मान है लेकिन आज मैं आपको 25 जनवरी 2021 में घोषित किए गए "पद्म सम्मान" के बारे में बताता हूं।


नमस्कार :- मै आशुतोष कन्नौजिया और आप यह आर्टिकल www.kalpesu.com पर पड़ा है।

पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानो में से एक हैं, पद्म पुरस्कार की स्थापना 2 जनवरी 1954 को किया गया था। 

  पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में बांटा जाता है 

1 :- पद्म विभूषण यह भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, आपको बता दें भारत रत्न भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है 

2:- पद्म भूषण यह भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

3:- पद्मश्री यह भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

 यह तीनों पुरस्कार किसी विशेष क्षेत्र  जैसे :-कला, समाज सेवा , लोक कार्य , विज्ञान, व्यापार, चिकित्सा ,साहित्य, खेलकूद, सिविल आदि में किए गए उल्लेखनीय कार्यो के लिए दिया जाता है।


वर्ष 2021 में 119 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, जिसमें 7 लोगों को पद्म विभूषण, 10 लोगों को पद्म भूषण तथा 102 लोगों को पद्मश्री दिया जाना तय किया गया है।


              पद्म विभूषण 2021



कुल 7 लोगों को पद्म विभूषण दिया गया है जो इस प्रकार हैं 

1:- शिंजो अबे = यह जापान के पूर्व प्रधानमंत्री थे इनको "जनसेवा"  के लिए दिया गया है।

2:- एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत)= यह तमिलनाडु के हैं,  इन्हें "कला" के क्षेत्र में दिया गया है।


3:- सुदर्शन साहू = यह ओड़ीसा के हैं, इन्हें "कला"  के क्षेत्र में दिया गया है।

4:- डॉ बेल्ले मोनप्पा हेगड़े = यह तमिलनाडु से हैं, इन्हें "चिकित्सा" के क्षेत्र में दिया गया है।

5:-बीबी लाल = यह दिल्ली के हैं, और इन्हें "पुरातात्विक"  क्षेत्र में दिया गया है।

6:-मौलाना वहीदुद्दीन खान= यह दिल्ली के हैं और इन्हें "अध्यात्म"  के लिए दिया गया है।

7:- नरेंद्र सिंह कापानी = यह भारतीय मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक है, इन्हें "विज्ञान और प्रौद्योगिकी" के क्षेत्र में मिला है।


                  पद्मभूषण 2021 



 में कुल 10 लोगों को दिया गया जो इस प्रकार है 


          नाम                               क्षेत्र              राज्य 

1- कृष्णन नायर शांतकुमारी -----( कला )------केरल 

2-सुमित्रा महाजन ----------(जन सेवा)---मध्यप्रदेश

3-रामविलास पासवान ------(जनसेवा)------बिहार 4-नृपेंद्र मिश्रा ----------(लोकसेवा) -----उत्तर प्रदेश

5-चंद्रशेखर कम्बरा ---(साहित्य और शिक्षा)--कर्नाटक

6-तरुण गोगोई(मरणोपरांत)----(जनसेवा)----असम

7-त्रिलोचन सिंह ------------(जनसेवा)----हरियाणा

8-केशुभाई पटेल ----------(जनसेवा)-------गुजरात

9-रजनीकांत देवदास श्राफ -(व्यपार उद्योग) ---महाराष्ट्र

10-कल्बे सादिक ---------(धर्म)-------उत्तर प्रदेश


सम्महत्वपूर्ण तथ्य

1- पद्म पुरस्कार 1 साल में केवल 120 लोगो को ही दिया जा सकता है।


2-पद्म पुरस्कार के लिए नामांकन 1 मई से 15 सितंबर तक किया जाता है।


3-पद्म पुरस्कार की घोषणा भारत के राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है।


4-किसी भी व्यक्ति को ये तीनो पद्म पुरस्कार दिया जा सकता है, बसर्ते एक सम्मान पाने के बाद दूसरे सम्मान पाने के बीच पांच साल का अंतर होना चाहिए।


5-पद्म पुरस्कार में कोई भी नगद राशि नही दी जाती बल्कि एक मेडल और एक प्रमाण पत्र को राष्ट्रपति जी द्वारा राष्ट्रपति भवन में मार्च-अप्रेल में दिया जाता है।


 

 Written By:-Ashutosh Kannaujia

WWW.kalpesu.com

No comments:

Powered by Blogger.